सबूत के तौर पर जम्मू-कश्मीर के कोर्ट में लाए गए ग्रेनेड में हुआ विस्फोट, एक पुलिसकर्मी घायल

बारामूला (जम्मू-कश्मीर) स्थित कोर्ट परिसर के साक्ष्य कक्ष में ग्रेनेड फटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि साक्ष्य कक्ष में लाए गए ग्रेनेड में गलती से विस्फोट होने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बकौल पुलिस, स्थिति नियंत्रण में है और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Load More