सबूत दो नहीं तो करेंगे मानहानि का केस: कंगना के सोनिया पर दिए बयान पर कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी सांसद और ऐक्ट्रेस कंगना रनौत के 'राज्य की कांग्रेस सरकार ऋण लेती है और सोनिया गांधी को दे देती है' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "कंगना या तो अपने बयान के संबंध में सबूत दें या सोनिया गांधी से माफी मांगे नहीं तो हम उनके खिलाफ मानहानि का केस करेंगे।"