सब बिना फोन के एंजॉय कर रहे थे: विक्की-कटरीना की शादी में नो फोन पॉलिसी पर सनी कौशल
अभिनेता सनी कौशल ने अपने भाई विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में नो फोन पॉलिसी को लेकर कहा है कि ऐसा करने के लिए किसी पर दबाव नहीं था और ना ही सुरक्षा के मद्देनज़र ऐसा किया गया था। उन्होंने कहा कि लोगों ने मोबाइल साथ नहीं रखा क्योंकि सभी बिना फोन के ही एंजॉय कर रहे थे।