सब-लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया बनीं नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट, उड़ाएंगी लड़ाकू विमान
भारतीय नौसेना में एक नया इतिहास रचते हुए सब-लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया को नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बनाया गया है। इंडियन नेवी के टोही विमान और हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में वीमेन पायलट पहले से हैं लेकिन आस्था लड़ाकू विमान उड़ाएंगी। नौसेना ने X पर कहा, "आस्था ने नौसेना में...महिला लड़ाकू पायलटों के एक नए युग का मार्ग प्रशस्त किया है।"