सबकी पसंदीदा टारगेट बन गई हूं: 'इमरजेंसी' को लेकर बॉम्बे HC की टिप्पणी पर कंगना
ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने बॉम्बे हाईकोर्ट की फिल्म 'इमरजेंसी' के सर्टिफिकेट को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा है, "मैं सबकी पसंदीदा टारगेट बन गई हूं।" उन्होंने कहा, "इस सोये हुए देश को जगाने की यही कीमत चुकानी होगी।" गौरतलब है, हाईकोर्ट ने कहा था, "अगर फिल्म की रिलीज़ में हफ्तेभर की देरी होती है...तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।"