सबका भविष्य बताने वाले दिग्गज ज्योतिषाचार्य की पत्नी MLC चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले
लखनऊ स्नातक एमएलसी सीट पर ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी स्मिता मिश्रा हार गई हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहीं स्मिता को 300-वोट भी नहीं मिले। उन्होंने चुनाव में बूथ कैप्चरिंग और फर्ज़ीवाड़े का आरोप लगाया। बकौल रिपोर्ट्स, अजय राय के यूपी कांग्रेस अध्यक्ष रहने के दौरान उन्हें कांग्रेस से टिकट मिलने का आश्वासन मिला था।