सबकुछ हर किसी के लिए नहीं लिखा है: संजय लीला भंसाली की '...राम-लीला' छोड़ने को लेकर करीना
अभिनेत्री करीना कपूर ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' छोड़ने को लेकर कहा है, "सबकुछ सितारों में लिखा है और सबकुछ हर किसी के लिए नहीं लिखा है।" उन्होंने कहा, "मैं भाग्य में विश्वास करती हूं और मेरा मानना है कि आपके जीवन में जो भी होगा वो किसी भी चीज़ के माध्यम से होगा।"