सबलोग इको फ्रेंडली 'गणपति' लाओ: सलमान खान ने गणेश चतुर्थी से पहले की अपील
ऐक्टर सलमान खान ने गणेश चतुर्थी से पहले लोगों से अपील करते हुए कहा है, "सबलोग इको फ्रेंडली 'गणपति' अपने घर लाओ।" सलमान ने कहा, "कितना खराब लगता है, विसर्जन के बाद समुद्र के पास जाओ तो आधे गणेश यहां..उनकी सूढ़ वहां पड़ी होती है...आपका पैर उनपर लग रहा है। प्योर फेस्टिवल है तो गणपति भी प्योर होने चाहिए न।"