सबसे अमीर भारतीय कारोबारी परिवारों की सूची में सबसे आम सरनेम कौनसे हैं?
बार्कलेज़ प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिज़नेस 2024 की सूची में 'गुप्ता' सबसे आम सरनेम है जिसके बाद 'पटेल', 'अग्रवाल', 'जैन' और 'मेहता' सरनेम हैं। वहीं, 'देसाई', 'सिंह' और 'गोयनका' भी इस सूची में शामिल आम सरनेम हैं। इस सूची के मुताबिक, ₹25,75,100 करोड़ की संपत्ति के साथ अंबानी परिवार सबसे अमीर भारतीय कारोबारी परिवार है।