सबसे कम उम्र में द. अफ्रीका के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने मफाका
क्वेना मफाका सबसे कम उम्र (18 साल और 270 दिन) में दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मफाका ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में डेब्यू किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पॉल एडम्स का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने 1995 में 18 साल और 340 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था।