सबसे खुशहाल देशों की UN के सहयोग वाली ताज़ा सूची हुई जारी
संयुक्त राष्ट्र के सहयोग वाली ताज़ा विश्व खुशहाली रिपोर्ट में 2024 के सबसे खुशहाल देशों की सूची में फिनलैंड पहले स्थान पर है जो लगातार 8 साल से इस स्थान पर बना हुआ है। सूची में फिनलैंड के बाद क्रमश: डेनमार्क, आइसलैंड, स्वीडन, नीदरलैंड्स, कोस्टा रिका, नॉर्वे, इज़रायल, लक्ज़मबर्ग और मेक्सिको का स्थान है। भारत 118वें स्थान पर है।