सबसे ज़्यादा फीस लेने वालीं ऐक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हुईं कियारा आडवाणी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए ₹15 करोड़ की फीस ली है। इसके साथ ही वह भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। कियारा की लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलता और बढ़ते फैनबेस ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अलग मुकाम दिलाया है।