सबसे ताकतवर AI का कंट्रोल एंथ्रोपिक के हाथ होना हिटलर के हाथ परमाणु बम जैसा: चीनी टेक विशेषज्ञ
चीन की AI कंपनी डीपसीक के इंजीनियर लियू शेंग्यु ने कहा है कि अगर एंथ्रोपिक ने AGI यानी इंसानों जैसी समझ रखने वाला ताकतवर AI बना लिया तो यह हिटलर के पास देशों से पहले परमाणु बम की तकनीक पहुंचने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें एंथ्रोपिक-ओपनएआई पर भरोसा नहीं है कि वे AI तकनीक लोगों की पहुंच में रखेंगे।