माना जाता है कि बिरयानी की उत्पत्ति मुगल बादशाह शाहजहां की बेगम मुमताज़ महल ने की थी। कहा जाता है कि एक दिन बेगम आर्मी बैरक में गईं जहां उन्होंने सैनिकों को बहुत कमज़ोर हालत में देखा और बावर्चियों को चावल और मीट का ऐसा मिश्रण तैयार करने को कहा जिससे सैनिकों को ऊर्जा मिले जिससे बिरयानी की उत्पत्ति हुई।