सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची इंडियन एक्सप्रेस ने की जारी
इंडियन एक्सप्रेस ने सबसे शक्तिशाली भारतीयों की इस साल की सूची जारी की है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पायदान पर बने हुए हैं। सूची में गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उद्योगपति गौतम अदाणी व मुकेश अंबानी शामिल हैं।