सबसे ज़्यादा बार नहाने के मामले में शीर्ष पर हैं ब्राज़ील के लोग: रिसर्च
कांतार वर्ल्डपैनल की रिसर्च के मुताबिक, दुनिया में ब्राज़ील के लोग सबसे ज़्यादा बार नहाते हैं। रिसर्च के मुताबिक, ब्राज़ील के लोग औसतन हर सप्ताह 14 बार नहाते हैं और ब्राज़ील में नहाने का औसत समय 10.3 मिनट है जो अमेरिकियों और ब्रिटेन के समय से बहुत ज़्यादा है। बकौल रिसर्च, अमेरिका में लोग 9.9 मिनट में नहाते हैं।