सबसे अमीर ऑस्ट्रेलियाई शख्सियत ने 10 कर्मियों को दिया ₹56-₹56 लाख का क्रिसमस बोनस
ऑस्ट्रेलिया की सबसे अमीर शख्सियत जीना राइनहार्ट ने 10 कर्मचारियों को क्रिसमस बोनस के रूप में 1,00,000-1,00,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (₹56 लाख से अधिक) दिए हैं। जीना ने रैंडम तरीके से इन कर्मचारियों को चुना था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इनमें से एक शख्स केवल तीन महीने पहले ही कंपनी से जुड़ा था।