सबसे कम इस्तेमाल होने वाले 4 अंकों वाले पिन कौन-कौनसे हैं?
'इन्फॉर्मेशन इज़ ब्यूटीफुल' ने लीक हो चुके 3.4 मिलियन पिन के डेटा की समीक्षा करने के बाद बताया है कि 8557 सबसे कम इस्तेमाल होने वाला 4 अंकों का पिन है। इसके अलावा सबसे कम इस्तेमाल होने वाले शीर्ष 10 पिनों में 8438, 9539, 7063, 6827, 0859, 6793, 0738, 6835 और 8093 शामिल हैं।