सबसे कम उम्र में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले शतरंज खिलाड़ी बने भारतीय मूल के 8 वर्षीय अश्वथ
भारतीय मूल के सिंगापुर के 8 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अश्वथ कौशिक सबसे कम उम्र में किसी भी ग्रैंडमास्टर को हराने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कौशिक ने स्विट्ज़रलैंड में बर्गडोर्फर स्टेडथॉस ओपन टूर्नामेंट में पोलैंड के ग्रैंडमास्टर जासेक स्टोपा को हरा दिया। गौरतलब है कि इससे पहले यह रिकॉर्ड सर्बिया के लियोनिड इवानोविच के नाम था।