सबसे खराब बिज़नेस क्लास: एयर इंडिया की फ्लाइट को लेकर बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल
बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल ने 'X' पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट के अंदर के वीडियो शेयर कर उसे सबसे खराब बिज़नेस क्लास बताया है। सुधांशु ने लिखा, "मैंने अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से दुबई की फ्लाइट बोर्ड की थी लेकिन उसकी हालत बिल्कुल खराब है।" उन्होंने बताया कि कमर्शियल ऑफिसर का स्वभाव भी अच्छा नहीं था।