सबसे छोटा दिन रिकॉर्ड होने के बावजूद पृथ्वी पर लंबे होते जा रहे हैं दिन: विशेषज्ञ
विशेषज्ञों के अनुसार, जून-2022 में अब तक का सबसे छोटा दिन दर्ज होने के बावजूद पृथ्वी पर दिनों की लंबाई 'रहस्यमय तरीके से बढ़ रही है।' शोधकर्ताओं के मुताबिक, अपनी धुरी के चारों ओर पृथ्वी के घूमने में पिछले कुछ दशकों में तेज़ी आई है लेकिन 2020 के बाद इसकी गति में कमी आई है जिससे दिन लंबे हुए हैं।