सबूतों के अभाव में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में समय लगा: मणिपुर के वीडियो पर पुलिस
मणिपुर में एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि मई में 2 महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने के मामले में सबूतों की कमी के चलते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में समय लगा। उन्होंने कहा, "वीडियो के बारे में बुधवार को पता चला...अब सबूत मिला है...तो गिरफ्तारियां हो रही हैं।" इस मामले में 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।