सभी LPG ग्राहकों को नहीं कराना होगा आधार eKYC, सरकार ने दूर किया भ्रम
पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि LPG बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (eKYC) सिर्फ उन LPG ग्राहकों के लिए ज़रूरी है जिनका प्रमाणीकरण नहीं हुआ है। इससे पहले खबरें थीं कि सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए eKYC अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने कहा, "eKYC घर बैठे आसानी से और मुफ्त में किया जा सकता है।"