सभी गधे, घोड़े नहीं हो सकते: यूपी में छात्रों की पढ़ाई को लेकर जांच अधिकारी से प्रिंसिपल
रामपुर (यूपी) में एक सरकारी स्कूल में जांच करने पहुंचे सीएमओ एसपी सिंह ने जब स्कूल की महिला प्रिंसिपल से सभी छात्रों की पढ़ाई को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि सभी गधे, घोड़े नहीं हो सकते हैं। सीएमओ ने बताया कि प्रिंसिपल ने उनसे कहा कि वह हथियार रखती हैं और किसी गुंडे से डरती नहीं हैं।