सभी पार्टियां केंद्र के साथ हैं: कनाडा में मंदिर हमले पर केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ब्रैम्प्टन (कनाडा) में खालिस्तानियों द्वारा हिंदू मंदिर के परिसर में घुसकर हिंदुओं पर किए गए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, "कनाडा की घटना की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इस मुद्दे पर देश की सभी राजनीतिक पार्टियां भारत सरकार के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर खड़ी हैं।"