सभी मंदिरों की जल्द कराई जाएगी सफाई: तिरुपति प्रसाद विवाद के बीच CM नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में मिलावट के मुद्दे के बीच कहा है कि राज्य के सभी मंदिरों में जल्द ही 'सफाई प्रक्रिया' शुरू की जाएगी। उन्होंने विवाद पर कहा कि भविष्य की कार्रवाई तय करने के लिए राज्य सरकार मठाधीशों, संतों, पुजारियों और अन्य प्रमुख हिंदू धर्म विशेषज्ञों से परामर्श करेगी।