सभी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में कम-से-कम 4 जनरल कोच होंगे: अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सभी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में कम-से-कम 4 जनरल कोच होंगे और ये कंपोजिशन बहुत जल्द ही सारी की सारी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में हो जाएगी। उन्होंने कहा, "आगामी समय के लिए 10,000 जनरल कोच के प्रोडक्शन का काम हाथ में लिया है जिससे जनरल कोच की समस्या नहीं रहेगी।"