सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन एक है, ज़रूरत पड़ने पर फिर इज़रायल पर हमला करेगा ईरान: खामनेई
ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्लाह खामनेई ने इज़रायल से तनाव के बीच 5 साल में पहली बार शुक्रवार को ख़ुत्बा (उपदेश) देते हुए कहा कि सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन एक है। उन्होंने कहा, "ईरान के मिसाइल हमले इज़रायल के लिए कम सज़ा के बराबर थे। ज़रूरत पड़ने पर ईरान फिर से इज़रायल पर हमला करेगा।"