सभी यूक्रेनी सैनिकों को कुर्स्क क्षेत्र से खदेड़ दिया गया: रूस
रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने शनिवार को दावा किया कि यूकेन के सभी सैनिकों को रूस के कुर्स्क क्षेत्र से खेदड़ दिया गया है। रूसी सेना ने कहा, "कुर्स्क के आखिरी गांव गोर्नल को यूक्रेनी सेना से मुक्त करा लिया गया है।" यूक्रेन के अधिकारियों ने इस दावे पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।