सभी लोग अपना-अपना पिट्ठू फिट कर रहे हैं: दिल्ली में हुए कोचिंग हादसे पर जया बच्चन
सपा सांसद व ऐक्ट्रेस जया बच्चन ने ओल्ड राजेंद्र नगर (दिल्ली) में राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 छात्रों की हुई मौत पर राज्यसभा में कहा है, "इस मामले में पर सभी लोग अपना-अपना पिट्ठू फिट कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे दुख है कि किसी ने भी बच्चों के परिवारवालों के बारे में नहीं सोचा।"