सभी सरकारी बैंकों में होगा 5 दिन वर्किंग? सरकार ने दिया जवाब

वित्त मंत्रालय ने लोकसभा को दिए एक जवाब में कहा है कि सरकारी बैंकों में 5-डे वर्किंग को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। सरकार ने कहा, "इंडियन बैंक्स असोसिएशन ने बैंकों में सभी शनिवार को छुट्टी रखने का प्रस्ताव दिया है जो अभी विचाराधीन है।" फिलहाल सरकारी बैंकों में दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टी होती है।

Load More