सभी 121 निरक्षर उम्मीदवार लोकसभा चुनाव हारे: एडीआर
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार, चुनावी हलफनामे में खुद को निरक्षर बताने वाले सभी 121 उम्मीदवार लोकसभा चुनाव 2024 हार गए हैं। एडीआर के मुताबिक, लोकसभा चुनाव-2024 में 19% विजयी उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता कक्षा 5वीं से 12वीं के बीच घोषित की थी और 77% नव-निर्वाचित सदस्यों ने स्नातक/उससे ऊपर की डिग्री होने की घोषणा की थी।