सभी एक देश के हैं, भाषा के नाम पर अलग नहीं होना चाहिए: हिंदी और साउथ सिनेमा पर पूजा हेगड़े
अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने साउथ और हिंदी सिनेमा के बीच चल रही बहस पर कहा है, "हम सभी एक ही देश के हैं...यह भारतीय सिनेमा है। विभाजित होने के बजाय...इस बात से हमें एकजुट होना चाहिए।" उन्होंने कहा, "हमें भाषा के नाम पर इस तरह से विभाजन करना बंद कर देना चाहिए।" ऐक्ट्रेस फिलहाल कान्स-2022 के लिए फ्रांस में हैं।