सभी को कानूनों का पालन करना होगा: पेटीएम के खिलाफ कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि कंपनियां रेगुलेटरी नियमों का पालन विकल्प के तौर पर नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा, "हर कंपनी को पूरा ध्यान देना होगा। कंपनी चाहे भारत की हो या विदेश की, छोटी हो या बड़ी उसे देश के कानूनों का पूरा पालन करना होगा।"