सभी देशों को भारत के फैसले पर चिंतित होना चाहिए: कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि भारत ने कनाडाई राजनयिकों की डिप्लोमैटिक इम्युनिटी (विशेषाधिकार) छीनने की धमकी देकर वियना कन्वेंशन का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा, "भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन किया...दुनिया के सभी देशों को इस बारे में चिंतित होना चाहिए।" गौरतलब है, खालिस्तानी अलगाववादियों को लेकर भारत-कनाडा में तनाव की स्थिति है।