सभी मीडिया घरानों से आग्रह है मेरा पता सार्वजनिक न करें; मेरे परिवार को खतरा है: नुपुर
बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किए जाने के बाद नुपुर शर्मा ने कहा है, "सभी मीडिया घरानों से मेरा अनुरोध है कि वे...मेरा पता सार्वजनिक न करें...मेरे परिवार की सुरक्षा को खतरा है।" इससे पहले पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद नुपुर ने कहा था कि उन्हें और उनके परिवार को हत्या और बलात्कार की धमकी मिल रही है।