सभी सीएम अपने यहां कानून-व्यवस्था को और मज़बूत करें: मणिपुर के वीडियो पर बोलते हुए पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने के वीडियो पर बोलते हुए गुरुवार को कहा, "मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करना चाहता हूं कि वे अपने राज्यों में कानून व्यवस्था को और मज़बूत करें।" उन्होंने कहा, "घटना चाहे राजस्थान की हो...छत्तीसगढ़ की हो या मणिपुर की हो...कानून-व्यवस्था का महत्व राजनीतिक वाद-विवाद से ऊपर है।"

Load More