सभी स्कूली वाहनों का होगा फिटनेस टेस्ट: हादसे में 6 छात्रों की मौत के बाद हरियाणा के मंत्री
हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने गुरुवार को बताया कि महेंद्रगढ़ में एक निजी स्कूल की बस के पलटने से 6 बच्चों की मौत होने की घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उच्चाधिकारियों को हरियाणा के सभी स्कूली वाहनों का फिटनेस टेस्ट कराने का आदेश दिया गया है।