समांथा ने तेलंगाना की मंत्री की 'KTR के चलते नागा-समांथा का तलाक हुआ' टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
ऐक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा की 'केटी रामा राव (केटीआर) के चलते ऐक्टर नागा चैतन्य व अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु का तलाक हुआ था' टिप्पणी की आलोचना की है। समांथा ने कहा, "मेरा तलाक एक निजी मामला है...मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप अटकलें लगाने से बचें...मेरा तलाक...सौहार्दपूर्ण था...जिसमें कोई राजनीतिक साज़िश नहीं थी।"