समांथा ने पूर्व पति की सगाई के बाद शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- प्रेम का दूसरा नाम त्याग है
ऐक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने पूर्व पति नागा चैतन्य की सगाई के कुछ दिनों बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा था, "दोस्ती और रिश्तों में दोनों तरफ से प्रयास किए जाते हैं...लेकिन कई बार सामने वाला कुछ देने की स्थिति में न हो...तब भी आप अपना सब कुछ देते हैं। प्रेम का दूसरा नाम त्याग है।"