समांथा ने वज़न को लेकर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, बताया क्यों नहीं बढ़ता वज़न
अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने वज़न को लेकर ट्रोल करने वालों के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कहा, "लोगों को पता होगा कि अपनी कंडीशन (मायोसाइटिस) के कारण मैं स्ट्रिक्ट ऐंटी-इन्फ्लेमेट्री डाइट पर हूं। इसके चलते मेरा वज़न नहीं बढ़ सकता है। लोगों को जज करना बंद करें। जिएं और जीने दें।"