समुद्री लुटेरों ने पाकिस्तानी क्रू को बनाया बंधक, सोमालिया के पास हाईजैक किया जहाज़
सोमालिया के पास एक जहाज़ को हाईजैक कर समुद्री लुटेरों ने 17 क्रू मेंबर्स को बंधक बना लिया है। इन क्रू मेंबर्स में 10 पाकिस्तानी भी शामिल हैं। पाकिस्तानी क्रू ने एक वीडियो जारी कर सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की अपील की है और बताया है कि जहाज़ पर भोजन और दवाइयों का भंडार खत्म हो चुका है।