समुद्र की गहराई में मिला 'पृथ्वी का गोल्ड किचन', जहां बनता है सोना
जर्मनी के GEOMAR सेंटर के वैज्ञानिकों ने नई स्टडी में सोना बनने की प्रक्रिया को लेकर अहम खुलासा किया है। स्टडी के अनुसार, सोना पृथ्वी की गहराई में सबडक्शन ज़ोन में बनता है जिसे 'पृथ्वी की सोने की रसोई' कहा गया। इसमें टेक्टोनिक प्लेट्स एक-दूसरे के नीचे धंसती हैं और मैग्मा के कई चरणों में पिघलने पर सोना बनता है।