समुद्र की तेज़ लहरों के बीच स्कूटर चलाता दिखा शख्स, यूज़र बोली- गूगल मैप्स का नतीज़ा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स समुद्र में तेज़ लहरों के बीच स्कूटर चलाते दिख रहा है। खबर के मुताबिक, शख्स ने रील बनाने के लिए ऐसा किया। एक महिला यूज़र ने लिखा कि जब गूगल मैप्स पर ज़्यादा ध्यान दें तो ऐसा होता है। अन्य यूज़र ने लिखा, "हैरानी है, स्कूटी बंद नहीं हुई।"