समुद्र में 5,511 फीट नीचे परमाणु हथियारों से भरी रूसी पनडुब्बी से रिस रहा है रेडियोऐक्टिव पदार्थ

आग लगने की दुर्घटना के कारण नॉर्वेजियन सागर में 1989 में 5551 फीट की गहराई में डूबी सोवियत परमाणु पनडुब्बी से रेडियोऐक्टिव पदार्थ रिस रहा है। इसमें 2 परमाणु हथियार और एक परमाणु रिऐक्टर है। नॉर्वे के वैज्ञानिकों ने कहा कि समुद्री पर्यावरण पर अभी कोई हानिकारक असर नहीं हुआ है क्योंकि समुद्री जल में रेडियोएक्टिव पदार्थ घुल जाता है।

Load More