समुद्र में गिरने की चेतावनी के बावजूद शख्स ने ढहती चट्टान पर खरीदा ₹3 करोड़ का घर
'द गार्जियन' की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड मूट नामक शख्स ने मैसाचुसेट्स तट पर ₹3 करोड़ से ज़्यादा का घर खरीदा है जबकि उसे चेतावनी दी गई थी कि घर सिर्फ एक दशक में चट्टान से गिरकर समुद्र में जा सकता है। बकौल रिपोर्ट, शख्स ने कहा कि भविष्य के बारे में चिंता करने के लिए ज़िंदगी बहुत छोटी है।