सम्मान कैपिटल के शेयर 12% उछले, RBI की एक मंज़ूरी पर शुरू हुई ताबड़तोड़ खरीदारी
सम्मान कैपिटल के शेयर बुधवार को इंट्रा-डे में 12.21% उछले। यह तेज़ी RBI द्वारा अबू धाबी की इंटरनैशनल होल्डिंग कंपनी की सहायक कंपनी एवेनिर इन्वेस्टमेंट आरएससी को कंपनी में 66.65% तक हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंज़ूरी दिए जाने के बाद आई है। कंपनी के अनुसार, एवेनिर एक प्रिफरेंशियल इश्यू के ज़रिए ₹8,850 करोड़ के निवेश की योजना बना रही है।