सम्मान समारोह देखने के लिए मैंने डॉक्टर का अपॉइंटमेंट छोड़ दिया था: रोहित की मां
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा ने बताया है कि उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता टीम इंडिया के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए डॉक्टर का अपॉइंटमेंट छोड़ दिया था। उन्होंने कहा, ''मैं आई क्योंकि मैं यह देखना चाहती थी। कल्पना नहीं की थी कि यह दिन देख पाऊंगी।"