सम्राट चौधरी के CM बनते ही बाहुबली विधायक ने बिहार में शराबबंदी खत्म करने की उठाई मांग
सम्राट चौधरी के बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में शराबबंदी खत्म होने को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं। बाहुबली और जेडीयू-विधायक अनंत सिंह ने कहा, "शराब पर प्रतिबंध हटाया जाना चाहिए...(सूखा नशा) से सब खराब हो गया है।" इससे पहले सम्राट ने दावा किया था कि शराब पर प्रतिबंध से ₹28,000-30,000/वर्ष करोड़ का नुकसान हो रहा है।