सम्राट चौधरी जुलाई में उतारेंगे पगड़ी, नीतीश को सीएम पद से हटाने तक इसे न उतारने की खाई थी कसम

बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया है कि वह 2-3 जुलाई को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में राम मंदिर जाकर मुंडन कराएंगे और अपनी पगड़ी उतारेंगे। दरअसल, उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके पद से हटाने के बाद ही अपनी पगड़ी उतारने की कसम खाई थी। इस पर सम्राट ने कहा कि व्यक्तिगत फैसले निरस्त हो सकते हैं।

Load More